संतकबीरनगर
छल करने के मामले मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 312/19 धारा 419/420 / 406/ 504/506/467/468/471 भादवि मे वांछित अभियुक्त नाम पता नवनीत कुमार राय पुत्र वेदव्यास राय निवासी उसकाकला थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि अभियुक्त द्वारा वादी श्री अरविन्द कुमार पुत्र राममिलन निवासी पूर्वी पठान टोला थाना कोतवाली खलीलाबाद की नौकरी लगवाने के लिए धोखे से फर्जी तरीके से कूटरचित दस्तावेज का असली की तरह इस्तेमाल किया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली खलीलाबाद पर दिनांक 13.05.2019 को अभियोग पंजीकृत किया गया था । जिसमें आज दिनांक 04.04.2020 को अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण– चौकी इंचार्ज कलेक्ट्रेट उ0नि0 हरिकेश भारती, का0 चन्दन कुमार ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1490 ने विवाद को कराया शान्त – पीआरवी 1490 को थाना धनघटा क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 10135 से कालर ने दो पक्षों में विवाद एवं मारपीट होने के संबंध मे सूचना दी । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 06 मिनट मे मौके पर पहुचकर विवाद को शान्त कराकर दोनो पक्षों के व्यक्तिओं को विधिक कार्यवाही हेतु थाना धनघटा के सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुचकर विवाद को शान्त कराया गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ –आरक्षी अरविन्द तिवारी, म0आ0 अंशु यादव, म0आ0 इन्द्रावती सिंह, हो0चा0 सोमनाथ यादव ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 88 वाहनो से 71900 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
आज दिनांक 05-04-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 88 वाहनो से 71900 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।