संतकबीरनगर
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1484 ने घायल व्यक्तियों को पहुचाया अस्पताल – पीआरवी 1484 को थाना धनघटा क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 21280 से कालर ने मार्ग दुर्घटना में दो व्यक्तियों के घायल होने के सम्बन्ध में सूचना दी, इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 05 मिनट में मौके पर पहुचकर दुर्घटना मे घायल हुए व्यक्तियों को जरिये एम्बुलेंस प्रा0स्वा0 केन्द्र मलौली में भर्ती कराया गया तथा थाना धनघटा को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटनास्थल पर समय से पहुचकर घायलों की जान बचाई गयी, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ- मुख्य आरक्षी जगदीश शरण, आरक्षी अनिरुद्ध प्रसाद, आरक्षी चालक राजीव सोनकर ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 06 अभियुक्त गिरफ्तार
· थाना महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 05 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

· थाना धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 67 वाहनो से 41400 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
आज दिनांक 03-04-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 67 वाहनो से 41400 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।