किन्नर समाज ने गरीबों की मदद के लिए बढ़ाए हाथ

गोरखपुर व्यूरों :- आज जहां पूरी दुनिया कोरोना महामारी से परेशान है और गरीबों को भोजन और जरूरी सामान के लिए लाले पड़े है वही इस संकट की घड़ी में किन्नर समाज ने गरीबों की मदद के लिए हाथ बढ़ाएं हैं ! इसी क्रम में आज मंगलवार को मोहरीपुर ग्राम सभा में बरखा किन्नर अपने सहयोगी किरण, बबलू , अंजली , दिलासा, सुनीता, सोनाक्षी, अनुराधा, पूजा व अन्य जिलों के किन्नरों के साथ गरीब परिवारों को भोजन कराया और साथ में ही अन्य जरूरी सामग्री जैसे तेल साबुन साड़ी और अन्य सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर बरखा किन्नर ने बताया कि जहां जहां पूरा देश लाक डाउन से परेशान हैं और गरीबों को भोजन नहीं नसीब हो पा रहा है हम लोग यथा संभव प्रयास कर रहे हैं कि कोई भी गरीब भूखा ना सोए साथ ही साथ उन्होंने बताया कि पिछले 7 दिनों से वह गरीबों की सहायता में तत्पर हैं तथा जब तक लाक डाउन नहीं खुलेगा तब तक वह गरीबों की मदद करती रहेंगी।