

इटावा– महामारी कोरोना के चलते प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद इटावा में किए गए लॉक डाउन की स्थिति को जानने के लिए आज दिनांक 25.03.2020 को जिलाधिकारी इटावा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर द्वारा स्वयं शहर में निकलकर निरीक्षण किया गया साथ ही लोगों को कोरना महामारी से बचने एवं लॉक डाउन के तहत शासन के नियमों एवं आदेशों के पालन हेतु लोगों को जागरूक किया।