संतकबीरनगर
दुष्कर्म के मामले मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना बखिरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 81/20 धारा 376/506 भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट मे वांछित अभियुक्त नाम पता संदीप पुत्र सीताशंकर निवासी रमवापुर थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अन्तर्गत 05 अभियुक्त गिरफ्तार, 880 रुपये नकद व ताश के 52 पत्ते बरामद
थाना मेहदावल पुलिस द्वारा हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 05 अभियुक्त नाम पता – 1 – पूर्णवासी पुत्र मँहगू 2 – सम्पत पुत्र जयराम 3 – रामहैल पुत्र गंगाराम 4 – सुग्रीव पुत्र अवतार 5 – मनराज पुत्र रामनाथ निवासीगण गगनई राव थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर को 530 रुपये मालफड़, 350 रुपये जामा तलाशी व ताश के 52 पत्तो के साथ गिरफ्तार कर थाना मेहदावल पर मु0अ0सं0 70/20 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण – उ0नि0 श्री नत्थू प्रसाद, उ0नि0 श्री प्रवीण कुमार, का0 हिमांशु मिश्र, का0 विशाल सिंह, का0 मनीष कुमार, का0 चन्दन कुमार ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 3310 ने घायलो को पहुचाया अस्पताल – पीआरवी 3310 को थाना धनघटा क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 2669 से कालर ने दुर्घटना मे 02 व्यक्तियो के घायल होने के सम्बन्ध में सूचना दी, इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 05 मिनट में मौके पर पहुचकर दुर्घटना मे घायल हुए व्यक्तियो को पीआरवी से अस्पताल पहुचाया गया तथा दुर्घटना के सम्बन्ध मे थाना धनघटा को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटनास्थल पर समय से पहुचकर घायलो की जान बचाई गयी, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ- मुख्य आरक्षी दिनेश यादव, होमगार्ड चालक प्रमोद कुमार ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 131 वाहनो से 103900 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 20-03-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 131 वाहनो से 103900 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 20-03-2020 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 24 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 81 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के लड़को से पूछताछ कर कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गई कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 13 अभियुक्त गिरफ्तार
• थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

• थाना दुधारा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 04 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना मेहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना बखिरा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

• थाना धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।