
इटावा पुलिस द्वारा चोरी की 01 मोटरसाइकिल सहित 01 अंतर्जनपदीय वाहन चोर को किया गिरफ्तार

जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में थाना उसराहार पुलिस द्वारा 01 चोरी की मोटरसाइकिल सहित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 17.03.2020 को थाना क्षेत्र उसराहार में भरतिया चौराहे पर थाना उसराहार पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन चेकिंग की जा रही थी । चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये जिनमें से एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल से कूदकर फरार हो गया तथा मोटरसाइकिल चला रहे व्यक्ति ने मोटरसाइकिल को पीछे मुड़कर भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध प्रतीत होने पर पीछा करके घेराबंदी कर पकड लिया ।
पकड़े गए व्यक्ति से पुलिस टीम द्वारा भागने का कारण पूछने पर उसने बताया कि यह मोटरसाइकिल चोरी की है जिसे उन्होंने थाना क्षेत्र अटेर जनपद भिंड मध्य प्रदेश से चोरी किया था एवं उक्त चोरी के संबंध में थाना अटेर पर अभियोग भी पंजीकृत है ।
उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना ऊसराहार पर मुकदमा अपराध संख्या 86/20 धारा 411, 420 भादवि अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है
गिरफ्तार अभियुक्त-
1- हरिओम पुत्र प्रमोद कुमार निवासी जबलपुरा मौजा तुरैया थाना भरथना इटावा
बरामदगी-
1- 01 मोटरसाइकिल (चोरी की)
पुलिस टीम-
जितेंद्र प्रताप सिंह थानाध्यक्ष थाना ऊसराहार मय टीम
सोशल मीडिया सेल