संतकबीरनगर
चोरी की बैटरी, 635 ग्राम अवैध गांजा व 01 अदद अवैध चाकू के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

थाना दुधारा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 75/20 धारा 457/380/323/411भा0द0वि0 में वाँछित अभियुक्त रशीद पुत्र अली अहमद निवासी उचहराकला थाना दुधारा जनपद सन्तकबीरनगर को 01 अदद चोरी की बैटरी, 01 अदद सोलर पैनल, 635 ग्राम अवैध गांजा व 01 अदद अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर बरामद अवैध गांजे व अवैध चाकू के सम्बन्ध में थाना दुधारा पर क्रमशः मु0अ0सं0 76/20 धारा 8/20 एनडीएस एक्ट व 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।
विदित हो कि अभियुक्त द्वारा दिनांक 09.03.2020 को वादी श्री नन्दलाल प्रजापति पुत्र बिसरा निवासी उचहराकला के घर के पिछले चैनल का ताला तोड़कर सोलर पैनल की बैटरी व सोलर पैनल चोरी कर लिया था जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा दिनांक 09.03.2020 को थाना दुधारा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया था । जिसमें त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 13.03.2020 को अभियुक्त को चौरी की बैटरी, 635 ग्राम अवैध गांजा व एक अदद अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गय़ा ।
आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 05 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना बखिरा पुलिस द्वारा 05 अभियुक्तगण नाम पता – 1- शेषनाथ गौड़ पुत्र सम्पत निवासी भग्ती 2- बुद्धिराम पुत्र राजाराम निवासी हरदी 3- गणेश मिश्रा पुत्र त्रियोगी मिश्रा निवासी फेउसी 4- कौशल राजभर पुत्र कपिल निवासी फेउसी 5- राजमन पुत्र रामबहाल निवासी कांटामानसिंह थाना बखिरा जनपद सन्तकबीरनगर के पास से क्रमशः 5-10-10-10-10 ली0 ( कुल 45 ली0 ) अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना बखिरा पर क्रमशः मु0अ0सं0 88/20, 89/20, 90/20, 91/20, 92/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
वारण्टी
थाना धनघटा पुलिस द्वारा 01 वारण्टी नाम पता मिठ्ठू राजभर पुत्र बदलू निवासी हकीमपुर थाना धनघटा जनपद सन्तकबीर नगर को गिरफ्तार किया गया ।
थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा 03 वारण्टी नाम पता 1- जमुना केवट पुत्र गफ्फू निवासी मदही खुर्द 2- मगरु भूज पुत्र दूबर निवासी महदीखुर्द 3- भोला पुत्र प्रभु निवासी कुसफर थाना मेंहदावल जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1497 ने घायलो को पहुचाया अस्पताल – पीआरवी 1497 को थाना धर्मसिंहवा क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 2287 से कालर ने दुर्घटना मे दो व्यक्तियो के घायल होने के सम्बन्ध में सूचना दी, इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 06 मिनट में मौके पर पहुचकर दुर्घटना मे घायल हुए व्यक्तियो को पीआरवी से अस्पताल पहुचाया गया तथा थाना धर्मसिंहवा को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटनास्थल पर समय से पहुचकर घायलो की जान बचाई गई, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ– मुख्य आरक्षी जमालुद्दीन , आरक्षी शैलेश कुमार, होमगार्ड चालक रोहिताश पाण्डेय ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 98 वाहनो से 77300 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
आज दिनांक 13-03-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 98 वाहनो से 77300 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
आज दिनांक 13-03-2020 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 24 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 94 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के 02 लड़को से पूछताछ कर माफीनामा लेने के पश्चात कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गई कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 15 अभियुक्त गिरफ्तार
• थाना दुधारा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

• थाना बखिरा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 07 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।