चोरी के जुर्म में पकड़े गये अभियुक्त को पुलिस ने भेजा जेल

गोरखपुर व्यूरों : बेलीपार थाना क्षेत्र के चनऊ निवासी शैलेश पासवान पुत्र ददिबल उम्र 19 वर्ष को चोरी के जुर्म में धारा 380/411 और 4 हज़ार रुपए बरामदगी के साथ चालान कर नौसढ़ चौकी इंचार्ज अभय नारायण सिंह ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बताते चले कि अभी बीते 2 दिन पहले गीडा थाना क्षेत्र के नौसढ़ चौकी अंतर्गत नौसढ़ चौकी से कौडीराम रोड पर चौकी से 5 सौ मीटर की दूरी पर बनारसी कटरा में एस एन हार्डवेयर के नाम की एक दुकान है जिसमें बिते दिनों सुबह 10 और 11बजे के बीच उक्त दुकान से कुछ रुपये गायब हो गये थे। चोर की करतूत दुकान के लगे सी सी टीवी के कैमरे में कैद हो गया था। जिसकी सूचना दूकानदार ने चौकी और थाने पर दे दिया था। इस घटना को संज्ञान में लेने के बाद नौसढ़ चौकी इंचार्ज अभय नारायण सिंह ने उक्त घटना को सी सी टीवी के फुटेज के आधार पर छान बीन कर चनऊ निवासी शैलेस पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
