संतकबीरनगर
आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 15 लीटर अवैध कच्ची शराब, 40 लीटर अवैध जहरीली कच्ची शराब तथा नौसादर व यूरिया बरामद, 07 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना बखिरा पुलिस द्वारा 03 अभियुक्त नाम पता – 1 – रामसूरत पुत्र अनरसी निवासी पटवरिया 2 – संतराम पुत्र समुन्नर निवासी कुसमहा 3 – अजय पुत्र परदेशी निवासी नन्दौर थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर प्रत्येक को 05 – 05 लीटर ( कुल 15 लीटर) अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर क्रमशः मु0अ0सं0 76/20/, 77/20 व 78/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
थाना बखिरा पुलिस द्वारा 40 लीटर अवैध जहरीली कच्ची शराब, नौसादर व यूरिया के साथ 04 अभियुक्त नाम पता – 1 – मुनिराम निषाद पुत्र वासुदेव निवासी धौरापार थाना मेहदावल 2 – आरती पत्नी पंचम 3 – सुनीता पत्नी रामरतन निवासीगण चिरैयाडाड़ थाना बखिरा 4 – विन्दू पत्नी पंचम निवासी सोनौरा थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना बखिरा पर मु0अ0सं0 80/20 धारा 272 भादवि व 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1497 ने विवाद को कराया शान्त – पीआरवी 1497 को थाना धर्मसिंहवा क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 5468 से कालर ने किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद एवं मारपीट होने के संबंध मे सूचना दी, इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 06 मिनट मे घटनास्थल पर पहुचकर विवाद को शान्त कराकर दोनों पक्षों के व्यक्तियों को विधिक कार्यवाही हेतु थाना धर्मसिंहवा को सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुचकर विवाद को शान्त कराकर एक बड़ी घटना घटित होने से रोका गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ – उ0नि0 अनुराग कमल, आरक्षी मिथिलेश राव, हो0चा0 श्रीनिवास ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 69 वाहनो से 61800 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 05-03-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 69 वाहनो से 61800 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 05-03-2020 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 23 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 92 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के 01 लड़के से पूछताछ कर माफीनामा लेने के पश्चात कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गई कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 06 अभियुक्त गिरफ्तार
•थाना मेहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

•थाना धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
