ब्लाकों पर चल रहे कार्यों को अतिशीघ्र पूर्ण कराएं वीडियो- सीडीओ
गोरखपुर। विकास भवन सभागार में सीडीओ हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में गोरखपुर जनपद के सभी ब्लाकों पर नियुक्त ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर( वीडियो) व जिला विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह डीसी मनरेगा उमेश चंद्र त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर कहा कि ब्लॉकों के अंतर्गत चल रहे महत्वाकांक्षी योजनाओं को अतिशीघ्र पूर्ण कराया जाए जिन ब्लॉकों के अंतर्गत ब्लॉक डेवलपमेंट अफसर द्वारा अपने कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है उनको सीडीओ ने फटकार लगाया और कहा कि अगले बैठक में सभी महत्वाकांक्षी योजनाएं पूर्ण हो जानी चाहिए। जिससे जनपद को विकास के पथ पर और आगे बढ़ाया जा सके।
