होली पर्व के मद्देनजर थाना राजघाट में हुई शांति समिति की बैठक!
गोरखपुर व्यूरों : होली पर्व के मद्देनजर राजघाट थाना क्षेत्र में संभ्रांत नागरिकों और पीस कमेटी/शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता सीओ कोतवाली ने की । उन्होंने कहा होली का त्यौहार एकता और भाईचारे के साथ मनाईये।
बैठक में उपस्थित लोगों को अपना सीयूजी नंबर देते हुए सीओ कोतवाली ने कहा कि कभी भी किसी भी समस्या के लिए उनसे संपर्क किया जा सकता है।होलिका उत्सव समिति के साथ भी की बैठक।
