इटावा :-पुलिस द्वारा अपने रिश्तेदार के घर से जेवरात एवं रूपये चोरी करने वाली 01 अभियुक्ता को चोरी किये हुए जेवरात (अनुमानित कीमत 4.5 लाख रू0) सहित किया गया गिरफ्तार

जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं चोरों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में एवं अपर पलिस अधीक्षक नगर इटावा के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना फ्रेंड्स कालोनी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के घर से जेवरात व नगदी चोरी करने वाली अभियुक्ता को चोरी किये हुए जेवरातों सहित गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण–
दिनांक 26.02.2020 को थाना फ्रेंडस कालोनी पर वादी सतीश कुमार द्वारा अपने घर से नकदी
एवं जेवरात चोरी होने के संबंध में सूचना दी गई थी जिसके संबंध में थाना फ्रेंड्स कालोनी पर मु0अ0सं0, 146/2020 धारा 380 भादवि बनाम आकाश एवं ज्योती अभियोग पंजीकृत किया गया था।
उक्त चोरी की घटना के अनवारण के संबंध में प्रभारी निरीक्षक थाना फ्रेंडस कालोनी द्वारा टीम बनाकर निरतंर प्रयास किये जा रही थे जिसमें सफलता प्राप्त करते हुए मुखबिर की सूचना के आधार पर नामजद अभियुक्ता ज्योती को भरथना पुल सर्विस रोड कट एनएच2 के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्ता–
- ज्योती पत्नी आकाश नि0 जनता इंटर कालेज के सामने बकेवर थाना बकेवर इटावा।
बरामदगी–
02 अंगूठी पीली धातु, 01 हार पीली धातु लोकेट सहित, 01 जोडी बाली पीली धातु. 05
नाक की फूल पीली धातु, 01 ओम पीली धातु, 05 मोती पीली धातु, 02 करधनी सफेद धातु. 01 जोडी पायल सफेद धातु, 09 पाजेब सफेद धातु, 01 बच्चे की करघनी सफेद धातु. 03 बिछुआ सफेद धातु, 01 चैन टूटी हुई सफेद धातु, 01 अंगूठी पीली धातु जनानी, 01 गुच्छा सफेद धातु, 01 अंगूठी सफेद धातु मरदानी, 01 अंगूठी पीली धातु मरदानी एवं अन्य जेवरात पीली धातु एवं सफेद धातु (अनुमानित कीमत 04 लाख 50 हजार रू0)
पुलिस टीम-
अतुल कुमार लखेरा प्रभारी निरीक्षक थाना फ्रेंड्स कालोनी मय टीम ।