संतकबीरनगर
अवैध असलहे के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा एक अदद अवैध देशी पिस्टल व 02 अदद अवैध जिन्दा कारतूस के साथ एक अभियुक्त नाम पता विपिन सिंह पुत्र दीनानाथ सिंह निवासी ईजरगार्ड थाना कलवारी जनपद बस्ती को गिरफ्तार कर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 117/20 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
गैंगेस्टर एक्ट मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
थाना धनघटा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 646/19 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट मे वांछित अभियुक्त नाम पता मशरुफ अहमद पुत्र अजीज अहमद निवासी सोफीगढ़ थाना अहिरौला जनपद आगमगढ़ को गिरफ्तार किया गया ।
आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 02 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना दुधारा पुलिस द्वारा 10 – 10 लीटर (कुल 20 लीटर) अवैध कच्ची शराब के साथ 02 अभियुक्त नाम पता – 1 – अवधेश पुत्र रामसुभग 2 – रजवंश कुमार पुत्र रामचन्दर निवासीगण छपियामाफी थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना दुधारा पर क्रमशः मु0अ0सं0 60/20 व 61/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
वारण्टी

थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 02 वारण्टी नाम पता – 1 – सुरेश पुत्र सन्तू निवासी चूड़ी फरोश 2 – नवल पुत्र फागू निवासी कसैला थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
थाना महुली पुलिस द्वारा एक वारण्टी नाम पता रामाज्ञा यादव पुत्र सुन्नर निवासी वनपुरवा थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 90 वाहनो से 112600 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 23-02-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 90 वाहनो से 112600 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 23-02-2020 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 22 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 74 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के लड़को से पूछताछ कर कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गई कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 07 अभियुक्त गिरफ्तार
•थाना दुधारा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना बेलहर कला पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 04 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।