इटावा

दिनांक 20.02.2020 को अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर जय नरायन सिंह द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांति पूर्ण रूप से संपन्न कराने तथा अपराध समीक्षा के संबंध में गोष्ठी आयोजित की गई इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर, समस्त अपर पुलिस अधीक्षक एवं समस्त क्षेत्राधिकारी गण उपस्थित रहे ।