संतकबीरनगर
95 कि0ग्रा0 प्रतिबंधित गोमांस व 02 अदद अवैध चाकू के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना दुधारा पुलिस द्वारा 95 कि0ग्रा0 प्रतिबंधित गोमांस, 01अदद नुकीला सूजा, 01अदद बोगदा,01अदद कुल्हाड़ी, तराजू व बांट के साथ 02 अभियुक्त नाम पता 1- आशिफ अली उर्फ राजू पुत्र मोहम्मद शफी निवासी साफियाबाद 2- अहमद हुसैन पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी सालेपुर थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को प्रत्येक के कब्जे से 01-01 अदद अवैध चाकू के साथ ग्राम साफियाबाद से गिरफ्तार कर थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 49 / 20 धारा 3 / 5 / 8 गोवध निवारण अधिनियम, मु0अ0सं0 50 / 20 धारा 4 / 25 शस्त्र अधिनियम (बनाम आशिफ अली उर्फ राजू) व मु0अ0सं0 51 / 20 धारा 4 / 25 शस्त्र अधिनियम (बनाम अहमद हुसैन) पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरणः- उ0नि0 चन्द्रभान सिंह, हे0का0 राजेश चौरसिया, हे0का0 योगेन्द्र प्रसाद,का0 अविनाश ।
01 अदद अवैध चाकू के साथ अभियुक्त गिरफ्तार


थाना महुली पुलिस द्वारा अभियुक्त नाम पता जुनैद बंजारा पुत्र जब्बार निवासी जमुहट थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को 01 अदद अवैध चाकू के साथ थाना महुली महुली क्षेत्रान्तर्गत राजघाट पुलिया हरिहरपुर से गिरफ्तार कर थाना महुली पर मु0अ0सं0 47 / 20 धारा 4 / 25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरणः- वरिष्ठ उ0नि0 खुशमोहम्मद हे0का0 फखरुद्दीन ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1489 ने दो पक्षों के विवाद को कराया शांत –
पीआरवी 1489 को थाना महुली क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 5273 से कालर ने किसी बात को लेकर दो पक्षों मे विवाद / मारपीट होने के सम्बन्ध में सूचना दिया, इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 05 मिनट में घटनास्थल पर पहुचकर विवाद को शांत कराकर दोनों पक्षों के व्यक्तियों को विधिक कार्यवाही हेतु थाना महुली को सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटनास्थल पर समय से पहुचकर विवाद को शांत कराकर एक बड़ी घटना घटित होने से बचा लिया गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ- आरक्षी सुभाष यादव, हो0चा0 भीम कुमार ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 17 अभियुक्त गिरफ्तार
• थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 08 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना बखिरा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 06 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 06 वाहनो से 48200 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 16-02-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 06 वाहनो से 48200 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 16-02-2020 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 20 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 68 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के लड़के से पूछताछ कर कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गई कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।