संतकबीरनगर
जितेन्द्र चौधरी


जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में आगामी 17 से 29 फरवरी 2020 तक जनपद में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत फाइलेरिया नियत्रंण हेतु एम0डी0ए कार्यक्रम 2020 के सफल संचालन हेतु की गयी तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद को फाइलेरिया मुक्त बनाने हेतु चलाये जाने वाले एम0डी0ए0 (माॅस ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) कार्यक्रम-2020 की सफलता हेतु की गयी तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग सहित सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि फाइलेरिया मुक्ति हेतु खिलाई जाने वाली दवाओं की आवश्यकता के प्रति जन सामान्य को जागरूक करने हेतु लगातार इसका प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि लाइलाज विमारी फाइलेरिया से बचाव हेतु लोगो में दवा खाने के प्रति रूचि पैदा हो। उन्होंने इसके लिए जिला पंचायत राज अधिकारी उमा शंकर मिश्र के माध्यम से ग्राम प्रधानों को भी अवगत कराते हुए फाइलेरिया मुक्ति अभियान में सहयोग लेने के निर्देश दिये। इस हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी विद्यालयों में बच्चों को दवा खिलाने हेतु कोेआर्डिनेट करने के निर्देश दिये गये।
बैठक में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों/डाक्टर द्वारा बताया गया कि विगत 13 जनवरी से 18 जनवरी 2020 तक जनपद के 08 रेण्डम जगहों से कुल 4085 लोगो के नाइट ब्लड सर्वे में 10 केस पाॅजिटिव पाये गये। एम0डी0ए0 कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी स्वास्थ्य कर्मियों जैसे-ए0एन0एम0, आशा, आगनवाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। इस कार्यक्रम के तहत जनपद की कुल 1950042 जनसंख्या को फाइलेरिया की औषधी खिलाई जानी है। एम0डी0ए कार्यक्रम हेतु जनपद में कुल 1842 टीमों एवं 368 सुपवाइजर को नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम के सफल पर्यवेक्षण हेतु 08 जनपद स्तरीय अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। एम0डी0ए0 कार्यक्रम 2020 के दौरान खिलाई जाने वाली दवा अल्बेन्डाजाॅल एवं डी0इ0सी0 टैवेलेट प्राप्त की जा चुकी है। जिसे सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को आवश्यकतानुसार उपलब्ध करा दिया गया है। एम0डी0ए0 कार्यक्रम का उद्घाटन दिनांक 16 फरवरी 2020 दिन रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले से किया जाएगा। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने जनपद को फाइलेरिया मुक्त करने हेतु चलाये जाने वाले एम0डी0ए0 कार्यक्रम 2020 (17 से 29 फरवरी 2020) को शत प्रतिशत सफल बनाने हेतु मीडिया कर्मियो,ं स्वंय सेवी संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की है।