संतकबीरनगर
छेड़खानी, मारपीट व जानमाल की धमकी देने के मामले मे अभियुक्त गिरफ्तार


थाना मेहदावल पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 37 / 2020 धारा 147 / 323 / 354/ 504 / 506 भादवि से संबंधित अभियुक्त नाम पता रुदल यादव पुत्र रामनयन यादव निवासी सरफरा चनगहिया थाना मेहदावल जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि उक्त अभियुक्त द्वारा दिनांक 14.02.2020 को वादी की पत्नी जो अस्पताल मे इलाज हेतु गयी थी के साथ छेड़छाड़ करना, वादी द्वारा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करना गाली-गलौज व जानमाल की धमकी दी गयी थी, जिसके संबंध मे वादी द्वारा थाना मेहदावल पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । जिसमे आज दिनांक 15.02.2020 को थाना मेहदावल पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
वारण्टी

थाना बखिरा पुलिस द्वारा 01 वारण्टी नाम पता दुखी पुत्र छट्ठी निवासी झुंगिया थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 3303 ने घायल व्यक्ति को पहुचाया अस्पताल –
पीआरवी 3302 को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 11630 से कालर ने मार्ग दुर्घटना मे एक व्यक्ति के घायल होने के सम्बन्ध में सूचना दिया, इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 05 मिनट में मौके पर पहुचकर दुर्घटना मे घायल हुए व्यक्ति को प्राईवेट वाहन से जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया तथा दुर्घटना के संबंध मे थाना कोतवाली खलीलाबाद को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटनास्थल पर समय से पहुचकर घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाकर जान बचाई गयी, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ- आरक्षी प्रकाश सिंह, हो0चा0 गौरीश पाण्डेय ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 04 अभियुक्त गिरफ्तार
• थाना दुधारा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना धनघटा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 56 वाहनो से 48800 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 15-02-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 56 वाहनो से 48800 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 15-02-2020 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 26 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 85 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के लड़के से पूछताछ कर कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गई कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।