संतकबीरनगर

आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 05 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना दुधारा पुलिस द्वारा 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त नाम पता ओमप्रकाश पुत्र रामउग्रह निवासी सेमरियावा थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 41/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
थाना बखिरा पुलिस द्वारा 04 अभियुक्त नाम पता – 1 – कन्हैया वर्मा पुत्र विश्वनाथ 2 – वहीद अहमद पुत्र सईद निवासीगण नन्दौर 3 – कोइल पुत्र द्वारिका 4 – शिवमूरत पुत्र छविलाल निवासीगण डिहुलिया थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को 10 – 10 लीटर (कुल 40 लीटर) अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना बखिरा पर क्रमशः मु0अ0सं0 43/20 से 46/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
वारण्टी
थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 02 वारण्टी नाम पता – 1 – खेताऊ सिंह उर्फ लाल बहादुर सिंह पुत्र विद्या सिंह निवासी धनैचा 2 – पारसनाथ पुत्र रामनरायन निवासी स्टेशन रोड चौराहा थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
थाना महुली पुलिस द्वारा एक वारण्टी नाम पता इसरार पुत्र मकबूल निवासी छितई थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 3310 ने घायल को पहुचाया अस्पताल – पीआरवी 3310 को थाना धनघटा क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 6775 से कालर ने मार्ग दुर्घटना होने के सम्बन्ध में सूचना दी, इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 07 मिनट में मौके पर पहुचकर दुर्घटना मे घायल हुए व्यक्ति को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया तथा थाना धनघटा को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटनास्थल पर समय से पहुचकर घायल की जान बचाई गयी, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ- आरक्षी अन्शू गुप्ता, हो0चा0 राकेश सिंह
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 02 अभियुक्त गिरफ्तार

• थाना दुधारा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 76 वाहनो से 67400 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 08-02-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 76 वाहनो से 67400 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 08-02-2020 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 23 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 85 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के 02 लड़को से पूछताछ कर माफीनामा लेने के पश्चात कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गई कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।