महिला महाविद्यालय को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श देगा टाइमनियर हॉस्पिटल:डॉ शशिकांत दीक्षित


गोरखपुर ब्यूरों:-गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में स्वास्थ्य परिचर्चा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम मे यूपी रत्न से सम्मानित वरिष्ठ सर्जन टाइमनियर हॉस्पिटल के डा. शशीकांत दीक्षित तथा मेडिकल कालेज के एनेस्थीसिया विभाग के विभागाध्यक्ष डा.नरेन्द्र देव (एमडी) उपस्थित थे ।
इस अवसर पर लेप्रोस्कोपिक सर्जन डा.शशीकांत दिक्षित ने कहा कि स्वास्थ्य तीन प्रकार के होते है समाजिक, मानसिक तथा शारिरिक । सामाजिक स्वास्थ्य के अंतर्गत बड़ों की सेवा उनके साथ किया गया व्यवहार,मानसिक स्वास्थ्य मे चिंता मुक्त होना,तथा शारिरिक स्वास्थ्य के अंतर्गत भौतिक रूप से स्वस्थ्य रहना आदि आता है। अपने उद्बबोधन में डॉ दीक्षित ने कहा कि मैं टाइमनियर हॉस्पिटल की तरफ से गंगोत्री देवी महाविद्यालय को गोद ले रहा हूँ तथा यहाँ के छात्राओं, शिक्षिकाओं कर्मचारियों का आजीवन मुफ्त चिकित्सकीय परामर्श दिया जायेगा। इसी क्रम मे डा.नरेन्द्र देव ने स्वच्छता पर जोर दिया और कहा की इलाज से पहले इसका बचाव अधिक जरूरी है।उन्होने कहा की सबको प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी होनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन डा.प्रियंका ओझा ने किया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के व्यवस्थापक आशुतोष मिश्र ने कहा कि जिंदगी जीने में और स्वस्थ ज़िन्दगी जीने में बहुत फर्क होता है। हम अपने खान-पान में संतुलन एवं संयमित दिनचर्या अपनाकर बीमारियों से दूर रह सकते हैं। महिलाएं अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देती, इस वजह से वे इस प्रकार की बीमारिया की चपेट में आ जाती हैं। पौष्टिक भोजन एवं छोटी-छोटी स्वास्थ्यवर्धक आदतों की पहल से हम बीमारियों से दूर रह सकते हैं। कालेज की प्रचार्या डा.पूनम शुक्ला ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर मे ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है।सफलता पाने के लिए स्वस्थ शरीर का होना बहुत ज़रूरी है। ज़िन्दगी में अगर आप कितना पैसा भी कमा ले पर आपने अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दिया तो सफलता के कोई मायने नहीं रह जायेंगे।
कार्यक्रम मे डा.प्रियंका त्रिपाठी,डॉ प्रत्या उपाध्याय , लोरिटा याकूब , डा .गौरी पाण्डेय, डा.रेनू गौर, डा. आराधना श्रीवास्तव, डा.सीमा श्रीवास्तव, डा.सीमा मणी त्रिपाठी, डा.अजिता श्रीवास्तव,डा.दिव्या शुक्ला,डा.दीपान्जली , डा. सुषमा, डा.सान्तवना, सुश्री रजनी मिश्रा ,आराधना यादव,वन्दना चौधरी,विभा, नीतू यादव,एमएल यादव के साथ महाविद्यालय की छात्राओं के साथ स्कूल ऑफ नर्सिंग गंगोत्री देवी की छात्राएंं व स्वयंसेविकायें उपस्थित थी।