बाराबंकी
फेसबुक के माध्यम से अपने जाल में फंसाकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को साइबर सेल की मदद से कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार


दिनांक 04.02.2020 को वादी ने सूचना दी कि मेरी पुत्री के साथ किसी अज्ञात लड़के के द्वारा फेसबुक के माध्यम से अपने जाल में फँसाकर अनैतिक कार्य किया गया है तथा बार-बार मिलने के लिये लखनऊ बुलाया जा रहा है। जब मेरी लड़की द्वारा मना किया जाता है तो उसे जान मारने की धमकी दी जाती है। इस सूचना पर थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0-78/2020 धारा 376/420/507 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा अपराध व अपराधिंयों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के दिशा-निर्देश व क्षेत्राधिकारी नगर बाराबंकी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर व साइबर सेल के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर व वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आज दिनांक 06.02.2020 को उपरोक्त मुकदमें से प्रकाश में आये अभियुक्त मो0 निहाल पुत्र सगीर अहमद निवासी रूझियाई थाना बीघापुर जनपद उन्नाव को बस स्टैण्ड जनपद बाराबंकी समय 12.05 पर गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 78/2020 धारा 376/420/507 भादवि व 67(A) I.T. Act की बढोत्तरी कर सफल अनावरण किया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त–
मो0 निहाल पुत्र सगीर अहमद निवासी रूझियाई थाना बीघापुर जनपद उन्नाव।
गिरफ्तारी का स्थान व समय-
दिनांक 06.02.2020 समय 12.05 बजे बस स्टैण्ड, जनपद बाराबंकी।
पुलिस टीम–
- प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र रघुवंशी थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 जितेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
- म0का0 कुसुम मौर्या थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 रमाकान्त भारती साइबर सेल जनपद बाराबंकी।
- का0 कुलदीप यादव साइबर सेल बाराबंकी।
I have read a few just right stuff here. Certainly price bookmarking for revisiting. I surprise how so much attempt you place to create such a excellent informative website.