आठ हजार से ज्यादे रिक्तियों को भरा जायेगा- सीडीओ
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर


गोरखपुर ब्यूरों:- सीडीओ/ कार्यवाहक जिलाधिकारी हर्षिता माथुर विकास भवन अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुये हाई-स्कूल/इण्टर/ स्नातक/आई0टी0आई0/त्रीवर्षीय डिप्लोमा उत्तीर्ण शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियां एवं कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को रोजगार उपलबध कराने हेतु गोरखपुर बस्ती, आजमगढ़ मण्डल की एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन दिनांक: 09 फरवरी 2020 को प्रातः 09:00 बजे से पं0 दीनदयाल उपाध्याय, गोरखपुर
विश्वविद्यालय, गोरखपुर परिसर के दीक्षा भवन, गृह विज्ञान भवन एवं वाणिज्य संकाय भवन में आयोजित किया गया है। मेले में देश/प्रदेश के लगभग 68 नियोजकों द्वारा कुल
8555 रिक्तियों के सापेक्ष अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा। मेले में प्रतिभाग करने वाली प्रमुख कम्पनियों में रैनस्टैड इण्डिया, लखनऊ,
अकुप्रेशर हेल्थ केयर सिस्टम, गोरखपुर, ऐक्सेन्ट अक्वा प्रा०लि0, गोरखपुर, कल्यानी सोलर पावर, गोरखपुर, जी4एस सिक्योर सोल्यूशन इण्डिया, प्रा०लि0, गोरखपुर, कारथेरो
टेक्नोलाजी प्रा०लि0, गोरखपुर, सिक्योरिटी इंटेलिजेन्सी सर्विस इण्डिया लि0, गोरखपुर, न्यू
यूनिकेयर हेल्थ सोल्यूशन, गोरखपुर, जस्ट क्लीन ग्लोबल, गोरखपुर, श्रीराम पिस्टन,
दिल्ली, वेल्पसन इण्डिया, राजस्थान, याजाकी इण्डिया लि0, भिवाड़ी राजस्थान, ए0के0
मैनपावर प्रा०लि यू०पी०एस०डी०एम० लेसमेंट पार्टनर, गुरुग्राम आदि सम्मिलित हो रही है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने हेतु दिनांक: 06.02.2020 से 08.02.2020 तक
नियोजकवार अपना आवेदन आंफ-लाईन माध्यम से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान
चरगांवा गोरखपर अथवा आंन-लाईन माध्यम से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय गोरखपर में
आवेदन करके पावती रसीद प्राप्त कर सकते है। एक अभ्यर्थी एक ही कम्पनी में अपना
आवेदन करायेगा। बिना पंजीकरण के किसी भी अभ्यर्थी को साक्षात्कार हेत प्रवेश नही
कराया जायेगा। पावती रसीद से ही रोजगार मेले में प्रवेश दिया जायेगा। यदि अभ्यर्थी आन-लाईन के माध्यम से www.sewayojan.up.nic.in पर लागिन कर अपना
आवेदन कर सकते है। पंजीकरण कराते समय अभ्यर्थी का आधार कार्ड होना अनिवार्य है। अगर आवेदन नही कराया है तो सीधे काउंटर पर पहुंच कर आवेदन कर रोजगार मेले में भाग ले कर सुनहरे मौके का लाभ उठा सकते हैं