इनामी अपराधी पुलिस की गिरफ्त में


गोरखपुर ब्यूरों:-कौड़ीराम बंधे पर दो फरवरी को हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया।पुलिस लाइन सभागार में सीओ बांसगांव नितेश सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ सुनील गुप्ता के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी विपुल कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष गगहा के नेतृत्व में दो फरवरी को कौड़ीराम बंधे पर विष्णु सिंह उर्फ सूरज की हत्या दोस्त धीरज शाही ने पन्द्रह हजार रूपये देनदारी के वजह से कर दिया था जिसे गगहा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।