संतकबीरनगर
संतकबीरनगर मे SPC (स्टूडेण्ट पुलिस कैडेट) कार्यक्रम को सुचारु रुप से चलाने के लिए गोष्ठी का आयोजन


दिनांक 03.02.2020 को कार्यालय क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद पर स्टूडेण्ट पुलिस कैडेट के नोडल अधिकारी क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद आनन्द कुमार पाण्डेय़ की मौजूदगी में कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के चयनित पांच विद्यालयों के प्रधानाचार्य / विद्यालय नोडल अधिकारी के साथ स्टूडेण्ट पुलिस कैडेट कार्यक्रम के सुचारु रुप से संचालन के लिये गोष्ठी आयोजित की गयी । जिसमें सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक स्टूडेण्ट पुलिस कैडेट के अन्तर्गत चयनित विद्यालयों के बच्चों को शासन द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुरुप कक्षायें संचालित कराये जाने तथा आंतरिक एवं वाह्य प्रशिक्षण हेतु प्राप्त धनराशि के वित्तीयन के संबंध में अवगत कराया गया । बच्चों को दहेज प्रथा, बाल मजदूरी, बाल यौन शोषण, मादक पदार्थों के सेवन/तस्करी जैसे सामाजिक कुरीतियों तथा बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों के प्रति होने वाली हिंसा आदि से बचाव तथा पुलिस द्वारा इनके विरुद्ध उठाये जाने वाले वैधानिक व प्रशासनिक कदमों के बारे में प्रति माह विद्यालय का भ्रमण कर बच्चों को प्रशिक्षित किया जाता है । माह फरवरी के प्रशिक्षण के क्रम में विद्यालय नोडल अधिकारीगणों द्वारा बताया गया कि इसी माह से बोर्ड की परीक्षायें प्रारम्भ हो रही हैं अतः बोर्ड की परीक्षायें प्रारम्भ होने से पूर्व ही तिथि निर्धारित कर मासिक प्रशिक्षण दिया जायेगा । गोष्ठी में स्टूडेण्ट पुलिस कैडेट के जनपद नोडल अधिकारी क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद आनन्द कुमार पाण्डेय के अतिरिक्त श्रीमती नन्दा चौधरी विद्यालय नोडल अधिकारी रा0क0उ0मा0वि0 धौरहरा खलीलाबाद, श्रीमती नीलम राय विद्यालय नोडल अधिकारी रा0बा0उ0मा0वि0 गिरधरपुर खलीलाबाद, श्रीमती निशा यादव प्रधानाचार्य रा0बा0उ0मा0 विद्यालय बघौली खलीलाबाद , श्रीमती माला तिवारी विद्यालय नोडल अधिकारी जी0जी0आई0सी0 खलीलाबाद , श्री यशवन्त प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल उमिला खलीलाबाद तथा हे0का0 मुस्तकीम अंसारी नोडल अधिकारी पुलिस थाना कोतवाली खलीलाबाद मौजूद रहे ।