संतकबीरनगर

दुष्कर्म के मामले मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
थाना धनघटा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 56/20 धारा 377 भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट मे वांछित अभियुक्त नाम पता राहुल पुत्र भागीरथी निवासी सिरसी थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि दिनॉक 01-02-2020 को अभियुक्त द्वारा वादिनी के लड़के उम्र 03 वर्ष के साथ दुष्कर्म किया गया था जिस पर वादिनी द्वारा दिनॉक 01-02-2020 को थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था जिसमे थाना धनघटा पुलिस द्वारा आज दिनॉक 03-02-2020 को अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
वारण्टी
थाना मेहदावल पुलिस द्वारा एक वारण्टी नाम पता रीता पत्नी कोमल निवासी बेलवनवा थाना मेहदावल जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 2546 ने विवाद को कराया शान्त – पीआरवी 2546 को थाना महुली क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 2522 से कालर ने जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद एवं मारपीट होने के संबंध मे सूचना दिया । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 06 मिनट मे घटनास्थल पर पहुचकर विवाद को शान्त कराकर दोनों पक्षों के व्यक्तियों को विधिक कार्यवाही हेतु थाना महुली को सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुचकर विवाद को शान्त कराकर एक बड़ी घटना घटित होने से रोका गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ – आरक्षी सज्जाद अंसारी, आरक्षी हरिकेश गुप्ता, राजकुमार पाण्डेय ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 04 अभियुक्त गिरफ्तार
• थाना धनघटा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना बेलहर पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 66 वाहनो से 83600 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 03-02-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 66 वाहनो से 83600 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 03-02-2020 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 29 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 134 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के 01 लड़के से पूछताछ कर माफीनामा लेने के पश्चात कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गई कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।