रंगारंग कार्यक्रमों के साथ सात दिवसीय एनएसएस शिविर का हुआ शुभारंभ


गोरखपुर।गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के दो इकाइयों शिविर रविवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हुआ।राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवासीय विशेष शिविर का उदघाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मदन मोहन प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के अधिष्ठाता प्रो. गोविंद पाण्डेय , अध्यक्षता कर रहे कालेज के व्यवस्थापक आशुतोष मिश्रा ,व प्राचार्या डॉ पूनम शुक्ला द्वारा माँ सरस्वती तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। मुख्य अतिथि प्रो पांडेय ने अपने उदबोधिय सम्बोधन में कहा कि युवा देश के भविष्य है। नारी सशक्तिकरण पर उन्होंने कहा की नारी सृजनकर्ता होती है। उसे जागरूक होना आवश्यक होता है कयोंकी रा.स.यो.एक ऐसा मंच है जहां आप समाज से जुड़ते हैं । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आशुतोष मिश्रा ने कहा कि व्यक्तित्व विकास के साथ सामुदायिक विकास लिए एनएसएस एक सशक्त माध्यम है। स्वच्छता, पर्यावरण, ऊर्जा संरक्षण एवं जल संरक्षण पर और अधिक जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है। महाविद्यालय की प्राचार्या डा.पूनम शुक्ला ने आभार ज्ञापित करते हुए समाज में जागरूकता लाने की दृढ़ भावना के साथ शिविर को आयोजित करने के लिए स्वंयसेवक और सेविकाओं को प्रेरित किया।एनएसएस व्यक्तित्व के निर्माण का मंच है जो बहुत अद्भुत है। एनएसएस अपने आप में एक बहुत बड़ी चुनौती है। ऐसी योजना का शिक्षण संस्थाओं में होना बहुत आवश्यक है। देश की युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण में यह योजना एक अनूठा सहयोग देती है।
कार्यक्रम का संचालन मानसी शर्मा तथा अनमत मंसूर ने किया। राष्ट्रगान से कार्यक्रम का आरंभ हुआ। सरस्वती वन्दना एवं स्वागत गीत स्वयंसेविका . निधि, सुष्मिता, श्वेता आदि ने प्रस्तुत किया। पूजा मिश्रा ने स्वरचित कविता सुनाया। रा स यो के इतिहास के बारे मे बताया गया। । इस अवसर पर . कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रत्या ने सात दिवस मे होने वाले कार्यक्रम की रुपरेखा रखा। कार्यक्रम अधिकारी डा प्रियंका ने रा.स.यो.को एक मंच बताया जहां अपने छुपी प्रतिभा को निखारा ।इस अवसर पर सांस्कृतिक परिषद की अध्यक्षा डा.गौरी पाण्डेय के साथ कॉलेज स्टॉफ दमयंती मिश्रा ,नित्यानंद तिवारी,अनिल पाण्डेय, अजय मणि तिवारी एवं अन्य कर्मचारीगण एवं स्वसेविकाए उपस्थित थे ।