कबीर की आवाज़_ संवाददाता नसीम अंसारी
बहुजन क्रांति मोर्चा के नेतृत्व मे भारत बन्द के आह्वान पर निकली रैली

संतकबीरनगर / खलीलाबाद
बहुजन क्रांति मोर्चा के नेतृत्व मे सफल भारत बन्द के आह्वान पर पर आज दिनांक 29 जनवरी को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद पर बहुजन क्रान्ति मोर्चा के जिला संयोजक उदय राज बिद्यार्थी समाज सेवा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इदरीश अली मंसूरी बिकासवादी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो अली बहुजन मुक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष उस्मान अली RLD के जिलाध्यक्ष रामानंद गौड अब्दुल मोईद पप्पू खान भारतीय मोर्चा किसान मोर्चा भारतीय बिद्यार्थी बौद्ध महासभा भारतीय समाज पार्टी सोशित समाज दल जन अधिकार मंच आदि के साथ भारी संख्या मे कार्यकर्ता महिला पुरुष मौजूद रहे जलूस जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद से शहर का भ्रमण करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय सन्तकबीरनगर पर पहुँच कर सभा मे तब्दील हो गया जुलूस मे CAA वापस लो NRC वापस लो EVM मशीन से चुनाव बन्द हो मुल निवासीयो की क्या पहचान सब का DNA एक समान आदि नारे लगाए जा रहे थे तथा हाथो मे तख्ती लिये हुये थे सन्तकबीरनगर मे भारत बन्द के तहत यह कार्यक्रम पुरी तरह सफल रहा अभूतपूर्व दुकानो की बन्दी देखने को मिली जुलूस मे बडी संख्या मे महिला पुरुष मौजूद रहे।
