संतकबीरनगर

अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
थाना बखिरा पुलिस द्वारा एक अदद नाजायज चाकू के साथ एक अभियुक्त नाम पता सुभाष निषाद पुत्र रुदल निषाद निवासी मेडरापार थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना बखिरा पर मु0अ0सं0 31/20 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 08 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा 05-05 लीटर (कुल 10ली0) अवैध कच्ची शराब के साथ 02 अभियुक्त नाम पता 1- विनोद नाई पुत्र रामबेलास निवासी पाण्डेय भरवलिया 2- उमेश पुत्र छेदीलाल निवासी कुसफर थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना मेहदावल पर क्रमशः मु0अ0सं0 21/20 व 22/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
थाना बखिरा पुलिस द्वारा 10-05-05-05-05 लीटर ( कुल 30 लीटर ) अवैध कच्ची शराब के साथ 05 अभियुक्तगण नाम पता 1- वकील अहमद पुत्र हफीलुल्लाह निवासी दुर्गजोत 2- राकेश पुत्र निरंजन निषाद निवासी कुशहरा 3- चन्द्रशेखर पुत्र रामसमुझ निवासी मलौली 4- रंजे पुत्र छोटेलाल निवासी कुसुरुखुर्द 5- तीरथ पुत्र दुलारे निवासी रमवापुर थाना बखिरा जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना बखिरा पर क्रमशः मु0अ0सं0- 26/20, 27/20, 28/20, 29/20 व 30/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
थाना धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त नाम पता राजेश चौधरी पुत्र ललित निवासी मुसहरा थाना धर्मसिंहवा जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना धर्मसिंहवा पर मु0अ0सं0- 05/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 3311 ने आग से जले लड़के को पहुँचाया अस्पताल – पीआरवी 3311 को थाना धनघटा क्षेत्र के अन्तर्गत तिहरा से इवेन्ट संख्या 0002 से कालर ने घऱ में आग लगने व आग से एक लड़के के जलने के सम्बन्ध में सूचना दी, इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो तत्काल 10 मिनट में मौके पर पहुचकर आग से जले हुए लड़के को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुचाया गया तथा थाना धनघटा को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटनास्थल पर समय से पहुचकर एक बड़ी घटना घटित होने से बचा लिया गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ– आरक्षी अनिल यादव, होमगार्ड चालक शशिकान्त ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 01 अभियुक्त गिरफ्तार
• थाना धनघटा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 100 वाहनो से 100800 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 28-01-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 100 वाहनो से 100800 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 28-01-2020 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 23 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 78 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के 01 लड़के से पूछताछ कर माफीनामा लेने के पश्चात कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गई कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।