संतकबीरनगर
SP संतकबीरनगर द्वारा पुलिस लाइन मे एसबीआई बैंक के एटीएम का फीता काटकर किया गया उद्घाटन

दिनांक 28-01-2020 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ब्रजेश सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में पुलिस कर्मियों की सुविधा हेतु पुलिस वेलफेयर के अन्तर्गत एसबीआई बैंक के एटीएम का फीता काटकर उद्घघाटन किया गया ।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव, प्रकाश चन्द्र बरोड़ उप महाप्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक, संदीप सिंह पवार क्षेत्रीय शाखा प्रबन्धक एसबीआई, ब्रजेश गोस्वामी शाखा प्रबन्धक एसबीआई विकास भवन, निरीक्षक प्रज्ञान त्रिलोचन त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक पंकज कुमार तिवारी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद अजय कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद सुभाष मौर्या, पीआरओ पुलिस अधीक्षक प्रदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
