संतकबीरनगर
आशुलिपिक (स्टेनो) पुलिस अधिक्षक अमित कुमार श्रीवास्तव के स्थानान्तरण पर दी गयी भावभीनी विदाई


दिनांक 28.01.2020 को कैम्प कार्यालय मे आशुलिपिक (स्टेनो) पुलिस अधिक्षक अमित कुमार श्रीवास्तव के जनपद संतकबीरनगर से जनपद गोरखपुर स्थानान्तण होने पर फूल-माला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंटकर भावभीनी विदाई दी गयी । पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर ब्रजेश सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर असित श्रीवास्तव द्वारा अपने संबोधन मे इनके सेवाकाल के दौरान उत्कृष्ट कार्यो की भूरि –भूरि प्रशंसा की गई व उनकी सेवाओ के दौरान किये गये उत्कृष्ट कार्यो का स्मरण किया गया, तथा उज्जवल भविष्य की कामना की गयी ।
इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक पंकज तिवारी, निरीक्षक प्रज्ञान त्रिलोचन त्रिपाठी, पीआरओ पुलिस अधीक्षक प्रदीप सिंह, उ0नि0 राजाराम यादव सोशल मीडिया सेल, प्रधान लिपिक कार्यालय पुलिस अधीक्षक उमाशंकर सहित अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।