संतकबीरनगर

आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 05 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 01 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त नाम पता कृष्ण कुमार उर्फ किशुन पुत्र स्व0 सीताराम धोबी निवासी नईबाजार थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना मेहदावल पर मु0अ0सं0 19/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
वारण्टी
थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा एक वारण्टी नाम पता कन्हैयालाल पुत्र चन्द्रबली निवासी शेरपुर मगहर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 3311 ने विवाद को कराया शान्त – पीआरवी 3311 को थाना धनघटा क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 8989 से कालर ने दो पक्षों में विवाद एवं मारपीट होने के संबंध मे सूचना दिया, इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 06 मिनट मे घटनास्थल पर पहुचकर विवाद को शान्त कराकर मारपीट मे घायल हुए व्यक्तियो को अस्पताल भेजा गया तथा थाना धनघटा को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुचकर विवाद को शान्त कराया गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ – आरक्षी अनिल यादव, हो0चा0 शशिकान्त यादव ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 66 वाहनो से 59500 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 26-01-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 66 वाहनो से 59500 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 26-01-2020 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 16 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 52 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के लड़को से पूछताछ कर माफीनामा लेने के पश्चात कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गई कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।