संतकबीरनगर
सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अन्तर्गत 07 अभियुक्त गिरफ्तार, 1030 रुपये नकद व ताश के 52 पत्ते बरामद
कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 07 अभियुक्त नाम पता – 1 – राजेश पुत्र धीरज 2 – कपिल पुत्र नन्दू 3 – कोहनूर पुत्र रामू 4 – राहुल पुत्र रामरक्षा 5 – विपिन उर्फ रिंकू पुत्र गिरीश लाल 6 – वीरेन्द्र पुत्र जोखन 7 – सुशील कुमार पुत्र टुनमुन निवासीगण बगहिया थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को 780 रुपये मालफड़ व 250 रुपये जामा तलाशी के साथ गिरफ्तार कर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 29/20 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
चोरी की दो मोटरसाइकिलो के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 23/20 धारा 379 भादवि मे वांछित अभियुक्त नाम पता शिवनरायण पाण्डेय पुत्र स्व0 राधेराम पाण्डेय निवासी पिपरा थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को चोरी की दो मोटरसाइकिलो के साथ गिरफ्तार कर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 30/20 धारा 41/411 भादवि पंजीकृत किया गया ।
वारण्टी
थाना मेहदावल पुलिस द्वारा एक वारण्टी नाम पता सूरज पुत्र सागर निवासी मरवटिया थाना मेहदावल जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 05 अभियुक्त गिरफ्तार
• थाना धनघटा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना बखिरा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 84 वाहनो से 85500 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 19-01-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 84 वाहनो से 85500 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 19-01-2020 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 26 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 62 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के 01 लड़कें से पूछताछ कर माफीनामा लेने के पश्चात कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गई कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।