संतकबीरनगर
सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अन्तर्गत 04 अभियुक्त गिरफ्तार, 1280 रुपये नकद व ताश के 52 पत्ते बरामद

थाना बखिरा पुलिस द्वारा हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 04 अभियुक्त नाम पता – 1 – अशोक पुत्र बुद्धिराम 2 – सोनू पुत्र रामनराण 3 – मगन पुत्र फूलचन्द 4 – संकेत पुत्र अम्बिका निवासीगण रसूलपुर चौधरी थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को 280 रुपये मालफड़, 1000 रुपये जामा तलाशी व ताश के 52 पत्तो के साथ गिरफ्तार कर थाना बखिरा पर मु0अ0सं0 16/20 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम – उ0नि0 अरुण कुमार सिंह मय हमराह ।
अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा एक अदद अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त नाम पता अजय यादव उर्फ पन्डू पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी पटखौली थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 25/20 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 03 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना मेहदावल पुलिस द्वारा 03 अभियुक्त नाम पता -1 – मुबारक पुत्र हाउन निवासी ब्रह्मचारी 2 – दिलीप विश्वकर्मा पुत्र स्व0 गुलाब निवासी ठाकुरद्वारा 3 – रंगीला साहनी पुत्र शिवनाथ निवासी बेलबनवा थाना मेहदावल जनपद संतकबीरनगर को 05-05 व 05 लीटर (कुल 15 लीटर) अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना मेहदावल पर क्रमशः मु0अ0सं0 12/20, 13/20 व 14/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1485 ने घायलो को पहुचाया अस्पताल – पीआरवी 1485 को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 5737 से कालर ने दुर्घटना मे दो व्यक्तियो के घायल होने के सम्बन्ध में सूचना दी, इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 06 मिनट में मौके पर पहुचकर दुर्घटना मे घायल हुए व्यक्तियो को पीआरवी से अस्पताल पहुचाया गया तथा थाना कोतवाली खलीलाबाद को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटनास्थल पर समय से पहुचकर घायलो की जान बचाई गयी, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ- मुख्य आरक्षी प्रेम शंकर सिंह, मुख्य आरक्षी राजकुमार यादव, होमगार्ड चालक प्रमोद पाण्डेय ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 01 अभियुक्त गिरफ्तार
• थाना महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 79 वाहनो से 74500 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 18-01-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 79 वाहनो से 74500 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 18-01-2020 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 22 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 77 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के लड़को से पूछताछ कर कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गई कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।