संतकबीरनगर
आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 04 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना दुधारा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त नाम पता – संजय चौहान पुत्र रामगुलाम निवासी तिलजा थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 18 / 20 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
थाना बखिरा पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तगण नाम पता –1- सोनू पुत्र कुन्नू निवासी दुर्गजोत थाना बखिरा 2- तितिल प्रसाद पुत्र रामप्यारे निवासी परसा पाण्डेय थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर व 3-रामनिवास पुत्र चुलही निवासी पाण्डेय बाजार थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती को सोनौरा से गिरफ्तार कर क्रमशः 10-05-05 (कुल 20 लीटर) अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना दुधारा पर क्रमशः मु0अ0सं0 13 / 20, 14/20, 15/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
वारण्टी
थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 02 वारण्टी नाम पता 1- राजू पुत्र रिखनाथ 2- रामजतन पुत्र बृजलाल निवासीगण फरेनिया थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा 01वारण्टी नाम पता सुनील पुत्र पूर्णमासी निवासी मइला गोविन्दपुर थाना मेंहदावल जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया है ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1483 द्वारा लड़की से छेड़खानी करने के अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार – पीआरवी 1483 को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 9609 से कालर ने किसी व्यक्ति के घर में घुसकर लड़की के साथ छेड़खानी करने के संबंध मे सूचना दी । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 07 मिनट मे घटनास्थल पर पहुचकर प्रतिवादी को पकड़कर विधिक कार्यवाही हेतु थाना कोतवाली खलीलाबाद के सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुचकर प्रतिवादी को पकड लिया गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ – मुख्य आरक्षी नरसिंह यादव, आरक्षी रमेश सिंह यादव, हो0चा0 पवन पाण्डेय ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 06 अभियुक्त गिरफ्तार
• थाना दुधारा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना धनघटा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना बेलहर कला पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 82 वाहनो से 81300 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 16-01-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 82 वाहनो से 81300 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 16-01-2020 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 18 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 56 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के लड़को से पूछताछ कर कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गई कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।