संतकबीरनगर
आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 03 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना दुधारा पुलिस द्वारा 03 अभियुक्त नाम पता – 1 – बुद्धिलाल पुत्र विन्देश्वरी निवासी उसरुकला थाना बखिरा 2 – रामदयाल पुत्र जगलाल गौतम 3 – अशोक कुमार पुत्र अदालत निवासीगण भिउरा थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को 10 – 10 व 10 लीटर (कुल 30 लीटर) अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना दुधारा पर क्रमशः मु0अ0सं0 10 / 20, 11 / 20 व 12 / 20 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 3311 ने विवाद को कराया शान्त – पीआरवी 3311 को थाना धनघटा क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 00606 से कालर ने दो पक्षों में मारपीट / विवाद होने के सम्बन्ध में सूचना दी, इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 04 मिनट में मौके पर पहुचकर विवाद को शान्त कराकर मारपीट मे घायल हुए व्यक्ति को 108 एम्बुलेंश से इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया तथा प्रतिवादी को विधिक कार्यवाही हेतु थाना धनघटा को सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटनास्थल पर समय से पहुचकर विवाद को शान्त कराकर एक बड़ी घटना घटित होने से रोक दिया गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ – आरक्षी त्रिवेणी शाह, होमगार्ड चालक राकेश सिंह ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 10 अभियुक्त गिरफ्तार
• थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना मेहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना बखिरा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना बेलहर कला पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 04 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 106 वाहनो से 179700 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 12-01-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 106 वाहनो से 179700 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 12-01-2020 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 15 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 45 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के लड़को से पूछताछ कर कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गई कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी ।