संतकबीरनगर
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1483 ने विवाद को कराया शान्त – पीआरवी 1483 को थाना कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 09088 से कालर ने दो पक्षों में विवाद एवं मारपीट होने के संबंध मे सूचना दिया । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 07 मिनट मे घटनास्थल पर पहुचकर विवाद को शान्त कराकर मारपीट मे घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल भेजा गया तथा थाना कोतवाली खलीलाबाद को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुचकर विवाद को शान्त कराया गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ – मुख्य आरक्षी नरसिंह यादव, आरक्षी रमेश सिंह यादव, हो0चा0 पवन पाण्डेय ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 09 अभियुक्त गिरफ्तार
• थाना दुधारा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना धनघटा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना बखिरा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना मेहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 1 वाहन सीज 105 वाहनो से 97500 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 03-01-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 01 सीज 105 वाहनो से 97500 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 03-01-2019 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 24 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 83 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के लड़कों से पूछताछ कर माफीनामा लेने के पश्चात कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गई कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।