संतकबीरनगर
दुष्कर्म के मामले मे अभियुक्त गिरफ्तार

थाना धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 123 / 19 धारा 376 / 506 भादवि मे वांछित अभियुक्त नाम पता गोविंद लोध पुत्र नोहर लोध निवासी बरईपार टोला लोधपुर थाना धर्मसिंहवा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि उक्त अभियुक्त द्वारा दिनांक 23.12.2019 को वादी की पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म किया गया था जिसके संबंध मे वादी द्वारा थाना धर्मसिंहवा पर दिनांक 28.12.2019 को अभियोग पंजीकृत कराया गया था । जिसमे दिनांक 29.12.2019 को थाना धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरणः- प्रभारी निरीक्षक थाना धर्मसिंहवा श्री रवीन्द्र कुमार मय हमराह ।
10 कि0ग्रा0 प्रतिबंधित गोमांस के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना दुधारा पुलिस द्वारा 10 कि0ग्रा0 प्रतिबंधित गोमांस के साथ 02 अभियुक्त नाम पता 1- नौशाद अहमद 2- फरजाद पुत्रगण हजारत अली निवासी साफियाबाद थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 417 / 19 धारा 3 / 5 / 8 गोवध निवारण अधिनियम पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरणः- उ0नि0 शर्मा सिंह यादव प्रभारी पुलिस चौकी बाघनगर थाना दुधारा मय हमराह ।
आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद 02 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना मेहदावल पुलिस द्वारा 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 02 अभियुक्त नाम पता 1- सीताराम 2- बैजनाथ पुत्रगण ऊदल निवासीगण पक्कापोखरा थाना मेहदावल जनपद संतकबीरनगर को 10-10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना मेहदावल पर क्रमशः मु0अ0सं0 318 / 19 व 319 / 19 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1486 द्वारा विवाद को कराया गया शान्त – पीआरवी 1486 को थाना दुधारा क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 1871 से कालर ने किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट / विवाद होने के सम्बन्ध मे सूचना दिया । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 06 मिनट में घटनास्थल पर पहुचकर विवाद को शान्त कराकर दोनो पक्षों के व्यक्तियों को विधिक कार्यवाही हेतु थाना दुधारा को सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटनास्थल पर समय से पहुचकर विवाद को शांत कराकर एक बड़ी घटना घटित होने से बचाया गया । जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ- मु0आ0 पारस राय, आरक्षी निलेश शुक्ल, हो0चा0 बृजेश यादव ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 05 अभियुक्त गिरफ्तार
• थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 05 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 56 वाहनो से 50700 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 29-12-2019 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 56 वाहनो से 50700 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 29-12-2019 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 19 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 52 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के लड़को से पूछताछ करने के पश्चात उनके परिजनों के संज्ञान मे लाते हुए माफीनामा प्रस्तुत करने के उपरान्त कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गयी कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।