

कबीर की आवाज़ संवाददाता नसीम अंसारी संतकबीरनगर रिपोर्ट
संतकबीरनगर :- गत दिनों मेहंदावल पुलिस द्वारा आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लमीन पार्टी के विधान सभा मेहदावल के अध्यक्ष मो0 शमीम को एक प्रकरण में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस की कार्यशैली पर एआईएमआईएम ने नाराजगी व्यक्त किया था। बृहस्पतिवार को जमानत पर मेंहदावल विधान सभा अध्यक्ष मो0 शमीम के रिहा होने पर संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए मो0 शमीम का स्वागत किया। इसके बाद आल इण्डिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लमीन पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष इरशाद आलम खान की अध्यक्षता में बैठक की गयी। बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा हुई। बैठक का संचालन महमूद अन्सारी ने किया। जिलाध्यक्ष इरशाद आलम खान ने कहा कि सरकार के दबाव मे जिला प्रशासन ने बिघानसभा अध्यक्ष के उपर एकतरफा कार्रवाई किया गया जब की शोसल मिडिया पर आराजकता फैलाने वालो के खिलाफ जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक महोदय को पत्र दिया गया था परन्तु कोई कार्रवाई नही हुई उक्त घटना के सम्बन्ध में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद असदुद्दीन अवैसी व प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली को अवगत कराया गया। आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लमीन पार्टी सरकार के दमनकारी नीतियों की कड़ें शब्दों में निन्दा किया। बैठक में मजहर अली, इम्तियाज अहमद, परवेज अहमद, सुनील कुमार यादव, कमरूल हसन अन्सारी, फैजुर्रहमान, राजाराम यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष हकिकुललाह शाह सुरेन्द्र गौतम, सऊद अहमद, आसिफ खान, वसीम अहमद, मौलाना खुर्शीद, जियाउद्दीन, गुलाम असगर अन्सारी, मोहम्मद साहित, सेजरा अहमद सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।