संतकबीरनगर
365 अवैध नशीली गोली के साथ एनडीपीएस एक्ट मे अभियुक्त गिरफ्तार

थाना बखिरा पुलिस द्वारा अभियुक्त सुखदेव निषाद पुत्र सुबिरन निषाद निवासी बेलवासी थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को 365 अवैध नशीली गोली के साथ हरदी चौराहा से गिरफ्तार कर थाना बखिरा पर मु0अ0सं0 506 / 19 धारा 8 / 21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण– उ0नि0 मनोज कुमार सिंह प्रभारी पुलिस चौकी बखिरा, हे0का0 जयराम सरोज, का0 मनीष यादव ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 2545 द्वारा मार्ग दुर्घटना मे घायल व्यक्ति को पहुंचाया गया अस्पताल – पीआरवी 2545 को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 10737 से कालर ने मार्ग दुर्घटना मे एक व्यक्ति के घायल होने के सम्बन्ध में सूचना दिया । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 05 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटना मे घायल हुए व्यक्ति को पीआरवी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया तथा दुर्घटना के संबंध मे थाना कोतवाली खलीलाबाद को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता, सूझबूझ से घटनास्थल पर समय से पहुचकर दुर्घटना मे घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई गयी । जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ– मुख्य आरक्षी कामेच्छा सिंह, मुख्य आरक्षी आनन्द प्रकाश दीक्षित, मु0आ0चा0 राजकुमार यादव ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 10 अभियुक्त गिरफ्तार
•थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना धनघटा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 04 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना मेहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

•थाना धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 104 वाहनो से 86900 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 17-12-2019 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 104 वाहनो से 86900 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही

दिनांक 17-12-2019 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 34 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 213 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के 04 लड़कों से पूछताछ कर कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गई कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।