बाराबंकी
कोतवाली रामसनेहीघाट पुलिस ने 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से अन्तर्राज्यीय शराब हरियाणा मार्का 15 पेटी(1021 क्वाटर) अग्रेंजी शराब(कीमत लगभग 03 से 04 लाख रुपये) बरामद

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन पर क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रामसनेहीघाट आलोक मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में व0उ0नि0 सुनील कुमार सिंह व उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा आज दिनांक 16.12.2019 को मुखबिर की सूचना पर टाटा जेस्ट कार नम्बर- DL7C F 1372/ HR69 C 0677 व महिन्द्रा जायलो कार का नम्बर- HR39B 7955/ JH01 BZ 4896 द्वारा हरियाणा से बिहार अवैध अंग्रेजी शराब ले जाते समय चेकिंग के दौरान लखनऊ फैजाबाद हाइवे पर निकट काका ढाबा कोटवा सड़क समय करीब 04.00 बजे सुबह तीन अभिक्तगण 1- नवदीप पुत्र रोहतास निवासी ग्राम बुड्ढाखेडा थाना जुलाना जिला जींद, प्रांत हरियाणा 2- विकास पंवार पुत्र स्व0 करतार सिंह निवासी ग्राम श्यामडी थाना गोहान जिला सोनीपत,प्रांत हरियाणा 3- प्रिंस पुत्र देवेन्द्र लाथर निवासी ग्राम बुड्ढाखेडा थाना जुलाना जिला जींद, प्रांत हरियाणा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से बरामद टाटा जेस्ट कार से BLACK HORSE ब्रान्ड की अंग्रेजी शराब 409 क्वाटर व जायलो से BLACK HORSE ब्रान्ड की 522 क्वाटर अग्रेंजी शराब बरामद हुई। चूंकि बरामद कार से हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब बरामद हुई । जिसकी ब्रिकी उत्तर प्रदेश में अवैध है। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना रामसनेहीघाट पर मु.अ.स.560-561/19 धारा 419/420/467/468/471 भादवि व 60/63/72 आबकारी अधिनियिम पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
1- नवदीप पुत्र रोहतास निवासी ग्राम बुड्ढाखेडा थाना जुलाना जिला जींद, प्रांत हरियाणा ।
2- विकास पंवार पुत्र स्व0 करतार सिंह निवासी ग्राम श्यामडी थाना गोहान जिला सोनीपत,प्रांत हरियाणा ।
3- प्रिंस पुत्र देवेन्द्र लाथर निवासी ग्राम बुड्ढाखेडा थाना जुलाना जिला जींद, प्रांत हरियाणा ।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 16.12.2019 को समय 04.00 सुबह बजे लखनऊ फैजाबाद हाइवे पर निकट काका ढाबा कोटवा सड़क थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी।
बरामदगी
- BLACK HORSE ब्रान्ड ( हरियाणा मार्का) की 15 पेटी शराब (1021 क्वार्टर)
- टाटा जेस्ट कार नम्बर- DL7C F 1372/ HR69 C 0677
- महिन्द्रा जायलो कार नम्बर- HR39B 7955/ JH01 BZ 4896
पुलिस टीम - प्रभारी निरीक्षक आलोक मणि त्रिपाठी थाना रामसनेहीघाट बाराबंकी।
- वरिष्ठ उ0नि0 सुनील कुमार सिंह थाना रामसनेहीघाट बाराबंकी।
- उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा थाना रामसनेहीघाट बाराबंकी।
4.उ0नि0 रामचरन पाण्डेय थाना रामसनेहीघाट बाराबंकी।
5.हे0का0 रामरतन सरोज, हे0का0 मंसूर अहमद थाना रामसनेहीघाट बाराबंकी। - का0 राजन यादव,का0 वीर प्रताप थाना रामसनेहीघाट बाराबंकी।