संत कबीर नगर 16 मई 2026 उपेंद्र त्रिपाठी को पेंशनर संघ के द्वारा संयोजक बनाया गया वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान उ0प्र0 के जिला गोरखपुर इकाई को और अधिक सक्रियता प्रदान किये जाने हेतु तत्काल प्रभाव से निम्नवत निर्णय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष की सहमति से लिया जाता है। श्री उपेंद्र त्रिपाठी निवासी रुद्रपुर, खजनी, गोरखपुर को जिला शाखा का संयोजक एवं श्री दयानंद चौधरी निवासी बुद्ध विहार सी. के. दक्षिण तारा मंडल गोरखपुर को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। एवं श्रीमति सूर्यलता श्रीवास्तव संयोजिका शाखा गोरखपुर सगंठन के विधिवत गठन होने तक पूर्णतः संगठन में सहयोग प्रदान करती रहेंगी। संयोजक एवं सह संयोजक को निर्वाचित अध्यक्ष एवं मंत्री के सभी अधिकार प्राप्त होगें, उपरोक्त आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगें।