संत कबीर नगर 20 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने सभी पेयजल योजनाओं की स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, साथ ही विवादित भूमि एवं योजनाओं के कैम्पस के पहुँच मार्ग की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उप जिलाधिकारीयों से समन्वय स्थापित कर मामले के निस्तारण हेतु निर्देशित किया ।
समीक्षा के दौरान यह भी निर्देशित किया गया कि जिन योजनाओं में प्रगति धीमी है, उनमें तत्काल आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कर कार्य में तेजी लाई जाए। साथ ही, कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग एवं स्थलीय निरीक्षण पर भी जोर दिया गया ।
बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि वे आपसी समन्वयता के साथ कार्य करते हुए जनपद के प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल पहुंचाने के लक्ष्य को शीघ्र पूर्ण करें।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी, जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियन्ता महेन्द्र राम, सहायक अभियन्ता जे०एन० यादव एवं अभिषेक पाण्डेय के साथ समस्त जू०ई० एवं कार्यदायी संस्थाओं मेघा इंजीनियरिंग एण्ड इन्फ्रा०लि०, जैक्शन विश्वराज (जे0वी0) एवं जयन्ती सुपर कन्स्ट्रक्शन के प्रतिनिधि सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
के के मिश्रा जर्नलिस्ट