
अंकित राज तिवारी प्रबंधक गंगा देवी कपिल देव तिवारी पीजी कॉलेज भुजैनी
संत कबीर नगर 26 जनवरी 2026 गंगा देवी कपिलदेव तिवारी पी०जी०कॉलेज भुजैनी संत कबीर नगर में 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत उत्साह एवं देशभक्ति के साथ धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक श्री अंकित राज तिवारी ने ध्वजारोहण किया तथा मां सरस्वती एवं अमर शहीदों की चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए श्री तिवारी ने संविधान के महत्व और युवाओं की देश के प्रति उनकी जिम्मेदारी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए इसमें सभी धर्म और समुदाय के लोगों ने आजादी की स्वतंत्रता में अपना हम बलिदान दिया इसलिए हम सबको एक होकर आगे बढ़ाना है और देश को पुणे एकता और अखंडता के सूत्र में पायरेट हुए सोने की चिड़िया बनाने का फल करना है इतना ही नहीं देश की एकता और अखंडता को कहीं से नुकसान पहुंचाया जाएगा तो हमारे देश का बच्चा-बच्चा अपने देश की रक्षा करने के लिए तत्पर है और आगे बढ़कर के हिस्सा लेगा 26 जनवरी 1950 को हमारा देश गणराज्य के रूप में अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए अनवरत विकास की तरफ अग्रसर है, हमें हमेशा अपने अधिकार और कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए देश व समाज के हितों को देखते हुए कार्य करना चाहिए,ताकि हम विकसित भारत के सपने को साकार कर सकें।
प्राचार्य डॉ० संतोष कुमार सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस स्वतंत्रता,संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का सशक्त प्रतीक है, यह पर्व हमें एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ाने की नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है।
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ० रंगनाथ तिवारी ने कहा कि आज का दिन उन अमर शहीदों तथा महापुरुषों को नमन करने का है जिनके त्याग,बलिदान एवं संघर्ष के फलस्वरुप आजादी के स्वर्णिम प्रभात के दर्शन हुए हैं।कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं महाविद्यालय के समस्त प्रवक्ता कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
के के मिश्रा जर्नलिस्ट