संत कबीर नगर 1 सितंबर 2025 जिला पूर्ति कार्यालय संत कबीर नगर में पहले भ्रष्टाचार के खिलाफ ग्राम प्रधान चंगेरा मंगेरा द्वारा जिलाधिकारी को पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है,
बताते चलें कि सेमरियावा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत चगेरा मंगेरा के ग्राम प्रधान शेषनाथ यादव द्वारा जिला आपूर्ति कार्यालय में तैनात संविदा कर्मी मोहम्मद आजम के खिलाफ आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी संत कबीर नगर को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है इस संबंध में ग्राम प्रधान द्वारा बताया गया कि उक्त संविदा कर्मी मोहम्मद आजम द्वारा राशन कार्ड में नाम दर्ज करने या परिवार के मुखिया के साथ उनके परिवार के लोगों का नाम दर्ज करने के नाम पर प्रति व्यक्ति चार से ₹5000 लेने का आरोप लगाया गया है प्रधान ने बताया कि उक्त कर्मी जब तक पैसा नहीं पा जाता तब तक पात्र व्यक्तियों के नाम को राशन कार्ड में जोड़ा नहीं जाता अपने पत्रक में प्रधान द्वारा उक्त कर्मचारी के खिलाफ जांच करवाकर कार्रवाई करते हुए उसको उसके पद से हटाए जाने की मांग किए गए हैं,
के के मिश्रा जर्नलिस्ट