सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने पचपोखरी-गोरखपुर रूट पर नई बस सेवा का उद्घाटन किया
आपकी समस्या मेरी प्राथमिकता है और आपकी आवाज को हमेशा महत्व दिया जाएगा,
अंकुर राज तिवारी सदर विधायक खलीलाबाद
संतकबीरनगर 31 अगस्त 2025: जिस तरह से खलीलाबाद की जनता ने नेता नहीं बेटा का चयन किया है एक बेटे का अपने परिवार के प्रति जो भी जिम्मेदारी होती है हंसते-हंसते उसका निर्वहन करता है ,इस प्रकार से 2022 के विधानसभा चुनाव में कम समय में खलीलाबाद की जनता ने मुझे अपने आशा और विश्वास के साथ जीत हासिल कराई थी उसी का 4 सालों में अनवरत अपने जिम्मेदारियां को एहसास करते हुए यह आपका बेटा सबका साथ सबके विकास सबके विश्वास को सजोए , खलीलाबाद क्षेत्र के विकास के लिए अनवरत काम करता चला आया हूं चाहे वह रोडवेज का मामला हो चाहे वह खलीलाबाद मुखलिसपुर चौराहे के पास रेलवे अंडरपास का मामला हो चाहे सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजना का मामला हो हर तरफ से अपने खलीलाबाद की जनता के विकास और सम्मान के लिए लिए काम करता रहा हूं, ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा देने के लिए पचपोखरी- सेगोरखपुर के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस सौगात के रूप में चलाकर यहां के लोगों के लिए जिला मुख्यालय मंडल मुख्यालय तक पहुंचाने के लिए कम किराए में सुविधा उपलब्ध करा दी है इस रूट पर नई बस सेवा की शुरुआत की गई।
इस अवसर पर सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर बस सेवा का उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान विधायक तिवारी ने स्वयं बस की स्टेरिंग संभालकर यात्रियों को रवाना किया,जिससे उपस्थित लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया।नई बस सेवा के माध्यम से अब यात्री पचपोखरी से खलीलाबाद तक मात्र 21 रुपए में यात्रा कर सकेंगे। इस सेवा का सबसे अधिक लाभ छात्रों,व्यापारियों और रोजाना यात्रा करने वाले लोगों को मिलेगा।विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा हम एक ऐसी सुविधा का शुभारंभ कर रहे हैं,जिसका लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्रवासियों को इंतजार था। अब हमारे लोग गोरखपुर और खलीलाबाद जाने के लिए अतिरिक्त खर्च नहीं करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह लक्ष्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को सशक्त और सुलभ बनाया जाए। इसी दिशा में परिवहन सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है।श्री तिवारी ने कहा हमारी यह नई बस सेवा न केवल सस्ती है, बल्कि सुरक्षित और समयबद्ध भी है। इससे छात्रों,व्यापारियों और रोजाना यात्रा करने वाले लोगों को अत्यधिक लाभ मिलेगा। मैं सभी ग्रामीणों से कहना चाहता हूँ कि आपकी समस्याएं मेरी प्राथमिकता हैं और आपकी आवाज़ को हमेशा महत्व दिया जाएगा। आने वाले समय में और भी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा ताकि हमारे क्षेत्र के लोग आसान, सुरक्षित और सुव्यवस्थित परिवहन का लाभ उठा सकें।एआरएम आयुष भटनागर ने कहा कि इस नई बस सेवा के शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रवासियों की यात्रा अब और सरल,सुरक्षित और किफायती हो जाएगी। हम सभी अधिकारियों के सहयोग से इस सुविधा को निरंतर बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे।कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ नेता देवेंद्र मिश्रा सदर विधायक प्रतिनिधि उमेश चन्द्र तिवारी,छेदीलाल यादव प्रधान सुपा दामोदर पांडे प्रधान सुम्हा विनय कुमार दुबे समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने इस सुविधा के लिए विधायक तिवारी और अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सेवा उनकी दैनिक यात्रा को आसान और समयबद्ध बनाएगी।स्थानीय व्यापारियों ने कहा कि नई बस सेवा से उनके व्यवसाय में भी वृद्धि होगी,क्योंकि अब माल-आवागमन और व्यापारिक गतिविधियाँ सुगमता से हो पाएंगी। छात्रों ने भी खुशी जताई कि अब उन्हें कम खर्च में पढ़ाई और अन्य गतिविधियों के लिए गोरखपुर और खलीलाबाद जाना आसान हो जाएगा।
के के मिश्रा जर्नलिस्ट