स्वतंत्रता के सेनानियों को याद कर मनाया गया 79वा स्वतंत्रता दिवस- डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय, प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी।
एकता और अखंडता का परिचायक है स्वतंत्रता का महापर्व- हर्षिता पांडेय, प्रबंध निदेशिका
*
क्रांतिकारियों के लहू को हमेशा याद करेगा हिंदुस्तान- आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य


हरिहरपुर – संत कबीरनगर 15 अगस्त 2025 अंबा के पी यस बीपी कॉलेज आफ एजुकेशनल हरिहरपुर के प्रबंधक परमात्मा प्रसाद पांडे, कालिका प्रसाद साधु शरण पांडे इंटर कॉलेज हरिहरपुर में अष्टभुजा पांडे, एवं केपीएस इंटर कॉलेज हरिहरपुर में प्रधानाचार्य प्रियंका पांडे केपीएस इंटर कॉलेज हरिहरपुर में हर्षिता पांडे द्वारा झंडारोहण किया गया, इस अवसर पर विद्यालय परिवार के मेजर भाग प्रसाद शर्मा सोमनाथ तिवारी कमलेश पांडे अभय मिश्रा देवेंद्र सिंह सभी लोग झंडारोहण में उपस्थित रहे,इसके साथ ही साथ सीबीएसई, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी के साथ-साथ उनके सभी विद्यालयों में 79वा स्वतंत्रता दिवस का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
विद्यालय प्रांगड़ में प्रातःकाल से ही कक्षा नर्सरी से लेकर 11वी तक के छात्र-छात्राओं में गजब का उत्साह देखने को मिला।
स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय प्रांगड़ में सर्वप्रथम धरती मां को प्रणाम कर ध्वजा रोहण किया गए तदोपरांत मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। देश प्रेम से ओतप्रोत कक्षा नर्सरी से लेकर 11वी तक के बच्चों द्वारा नगर पंचायत हरिहरपुर में प्रभात फेरी एवं भारत माता की जय के उद्घोष, क्रांतिकारी महापुरुषों का संबोधन पूरे नगर में चर्चा का केंद्र बिंदु रहा।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ अमरेन्द्र भूषण पाण्डेय ने कहा कि हमारे देश को आजादी बहुत संघर्षों के बाद मिली। इस आजादी के लिए लाखों लोगों ने अपने जान की कुर्बानी दी। स्वतंत्रता के प्रथम उद्घोषक मंगल पांडे, रानी लक्ष्मीबाई, खुदीराम बोस आदि स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी को चिंगारी को ज्वलंत करते रहे, अपने प्राणों की आहुति दे दी पर अंग्रेजी सत्ता के आगे झुके नहीं।
विद्यालय की प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते बताया कि हमारा देश अखंड भारत की संकल्पना को संजोए हुए है, इसमें सभी धर्म और समुदाय के लोगों ने आजादी की स्वतंत्रता में अपना अहम बलिदान दिया है। इसीलिए हम सबको एक होकर आगे बढ़ना है और देश को पुनः सोने की चिड़िया बनाना है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि हमारा देश वासुदैव कुटुंबकम् और लोकतांत्रिक देश है। यहां पर हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, पारसी, बौद्ध, जैन आदि तमाम धर्मों के लोग रहते हैं। देश की एकता और अखंडता को कोई चोटिल करेगा तो यहां का बच्चा बच्चा अपने देश की रक्षा करने के लिए तत्पर है। आज के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी के बच्चों ने एक संकल्प लिया है कि देश के अंतिम व्यक्ति तक अगर मदद करने की जरूरत पड़ी तो हम लोग आगे बढ़कर अपनी मातृभूमि को बचाएंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेन्द्र भूषण पाण्डेय, प्रबंध निदेशिका हर्षिता पांडेय, प्रधानाचार्य आलोक श्रीवास्तव, राम भागवत यादव, सूरज जी, रामाज्ञा यादव सर, मोहन कुमार, वरिष्ठ शिक्षक योगेंद्र यादव, उत्कर्ष राय, अभिनव रंजन, ज्योत्सना तिवारी, नागेंद्र कुमार, अंकिता श्रीवास्तव, राहुल राय, मुस्कान गुप्ता, अंकिता पांडेय, विनीता यादव, सौम्या यादव, मुस्कान पांडेय, मुस्कान गुप्ता, सविता श्रीवास्तव, कविता प्रजापति, अनिशा राय, मुस्कान मद्धेशिया, निक्की गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
के के मिश्रा जर्नलिस्ट