संतकबीरनगर
आल इंडिया पुलिस व उत्तर प्रदेश पुलिस के खेल प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त कर संतकबीरनगर के महिला दरोगा ने पुलिस का बढ़ाया मान, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा किया गया सम्मानित

पुलिस पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह की उपस्थिति में आल इंडिया पुलिस व उत्तर प्रदेश पुलिस की विभिन्न खेल प्रतियोंगिताओं में कुल 10 पदक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाने वाली उ0नि0 श्रीमती सरिता नागवंशी को रिजर्व पुलिस लाइन संतकबीरनगर में सम्मानित किया गया । उ0नि0 श्रीमती सरिता नागवंशी द्वारा प्रतियोगिताओं में प्राप्त पदक निम्नलिखित हैं ।
- डबल 50+ टेबल टेनिस (महिला) आल इण्डिया पुलिस प्रतियोगिता, रजत पदक विजेता ।
- सिंगल 50+टेबल टेनिस (महिला) आल इण्डिया पुलिस प्रतियोगिता, कांस्य पदक विजेता ।
- डबल 50+ बैडमिंटन (महिला) उ0प्र0 पुलिस प्रतियोगिता, स्वर्ण पदक विजेता ।
- सिंगल 50+ बैडमिंटन (महिला) उ0प्र0 पुलिस प्रतियोगिता, रजत पदक विजेता ।
- डबल 45+ बैडमिंटन/टेबल टेनिस (महिला/पुरुष) उ0प्र0 पुलिस प्रतियोगिता, स्वर्ण पदक विजेता ।
- मिक्स्ड डबल 45+ बैडमिंटन/टेबल टेनिस (महिला/पुरुष) उ0प्र0 पुलिस प्रतियोगिता, स्वर्ण पदक विजेता ।
- कलस्टर टेबल टेबल टेनिस (महिला/पुरुष) उ0प्र0 पुलिस प्रतियोगिता, कांस्य पदक विजेता ।
- डबल 50+ टेबल टेनिस (महिला) उ0प्र0 पुलिस प्रतियोगिता, स्वर्ण पदक विजेता ।
- सिंगल 50+ टेबल टेनिस (महिला) उ0प्र0 पुलिस प्रतियोगिता, रजत पदक विजेता ।
- मिक्स्ड डबल 50+ टेबल टेनिस (महिला/पुरुष) उ0प्र0 पुलिस प्रतियोगिता, कांस्य पदक विजेता ।