संत कबीर नगर : 8 अप्रैल 2025 खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग के टेमा रहमत में स्थित के सन्स हॉस्पिटल में एक महिला कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई घटना की सूचना पर मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचकर अस्पताल कर्मचारी पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर हालात को काबू किया , मौके से कर्मचारी फरार हो गए। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में पुलिस प्रशासन के अधिकारी गणों द्वारा हालात को काबू करते हुए पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्त द्वारा मीडिया को बताया गया कि मामला जो कुछ भी हो इसकी सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही होगी पोस्टमार्टम के लिए पैनल टीम की गठित की जाएगी, सीसीटीवी कैमरे के सामने पोस्टमार्टम की जाएगी दोषी व्यक्तियों को सख्त कार्रवाई की जाएगी जांच पड़ताल जारी है
जनपद के नेशनल हाइवे पर खुले अस्पताल में जनपद बस्ती के थाना पुरानी बस्ती के पहुरा गांव निवासी ममता चौधरी (24) पुत्री राम भवन चौधरी रिसेप्शन पर स्टाफ के रूप में पिछले एक वर्ष से अधिक काम करती थी। सोमवार की रात्रि में भी वह ड्यूटी पर थी। आज सुबह भोर में उसके परिजनों को जानकारी मिली कि ममता की अस्पताल में ही मौत हो गई। अस्पताल के लोगों से सूचना मिलने पर उसके परिजन अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने देखा कि ममता का शव वहां एक बेड पर पड़ा हुआ था। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। परिजनों ने ममता के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने जब इस मामले में पूछताछ की तो यह बात सामने आई कि ममता ने रात 11:13 मिनट पर फोन करके मम्मी से बात कर कहा था कि अगली सुबह घर आएगी। वहीं सुबह आए कर्मचारी ने बताया कि उसकी अचानक तबीयत खराब होने पर रात के समय एक इंजेक्शन लगाया गया था। उसके बाद वहीं उसकी मौत हो गई। ममता के गले पर नाखून के निशान भी थे जिससे परिजनों ने हत्या होने और साथ अनहोनी होने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
के के मिश्रा जर्नलिस्ट