- आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित हुआ साक्षरता शिविर
संतकबीरनगर : बच्चों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ ही विधि की जानकारी होनी आवश्यक है। कानून के जानकारी के अभाव में ही बालकों के अधिकारों के हनन की संभावना बढ़ जाती है। उक्त बातें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह ने कही। वह मड़या खलीलाबाद में स्थित आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने उपस्थित छात्र व छात्राओं को मन लगाकर पढ़ने हेतु प्रेरित किया।
लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने बच्चों के लिए बने विभिन्न कानून के बारे में बताया। इस दौरान मुख्य रुप से विद्यालय के प्रबंधक सतीश चंद्र श्रीवास्तव, प्रबंध निदेशक उत्कर्ष श्रीवास्तव, शिक्षक रवि श्रीवास्तव, अधिवक्ता केशव यादव, किशोर शर्मा, वीरेंद्र कुमार व विद्यालय के छात्र व छात्राएं तथा अभिभावक उपस्थित रहे।