संत कबीर नगर
04 मार्च 2025 को बिजली के निजीकरण के विरोध में प्रान्त व्यापी प्रदर्शन जारी:08 मार्च को लखनऊ में संघर्ष समिति के सभी केंद्रीय प्राधिकारियों की संयुक्त बैठक में आंदोलन के अगले कार्यक्रमों की घोषणा
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर आज लगातार 97वें दिन बिजली कर्मियों ने समस्त जनपदों और परियोजनाओं पर विरोध प्रदर्शन जारी रखा। संघर्ष समिति के सभी घटक श्रम संघों/ सेवा संगठनों के केंद्रीय पदाधिकारियों की 08 मार्च को लखनऊ में बैठक बुलाई गई है।इस बैठक में संघर्ष के अगले कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी ।
संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा की पावर कार्पोरेशन प्रबंधन को निजीकरण की जिद छोड़कर बिजली कर्मचारियों को विश्वास में लेकर सुधार के कार्यक्रम चलाने चाहिए। उन्होंने कहा कि विगत नवंबर के अंत में पावर कार्पोरेशन प्रबंधन ने निजीकरण का राग छेड़कर प्रदेश के ऊर्जा निगमों में अनावश्यक तौर पर औद्योगिक अशांति का वातावरण बना दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के और उपभोक्ताओं के व्यापक हित में यह वातावरण समाप्त होना ही चाहिए। प्रबंधन यह कह दे कि निजीकरण नहीं होगा और एक वर्ष सुधार को समर्पित, तो बिजली कर्मी दिन रात प्रयास कर ए टी एंड सी हानियां राष्ट्रीय मानक 15% के नीचे लाकर दिखा देंगे ।
उन्होंने कहा कि संघर्ष समिति का हमेशा से ही यह मूल मंत्र है सुधार और संघर्ष। निजीकरण के विरोध में संघर्ष करते हुए विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने बिजली कर्मियों का आह्वान किया है कि वह मार्च के महीने में अधिकतम राजस्व असली का कीर्तिमान बनाकर दिखाएं। बिजली कर्मी संघर्ष के साथ सुधार के इस अभियान में जुट जाएं ।
उन्होंने कहा कि निजीकरण के पीछे केवल भ्रष्टाचार है। यदि पावर कार्पोरेशन प्रबंधन अपनी निजीकरण की जिद पर अड़ा रहा तो विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति इसके पीछे के सारे भ्रष्टाचारी से आम जनता को अवगत कराएगी। इस हेतु नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ़ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स के तत्वावधान में प्रदेश में मार्च के महीने में चार बड़ी रैली आयोजित की जाएगी। इनकी तारीख 8 मार्च को घोषित कर दी जाएगी ।
आज वाराणसी, आगरा, मेरठ, कानपुर, गोरखपुर, मिर्जापुर, आजमगढ़, बस्ती, अलीगढ़, मथुरा, एटा, झांसी, बांदा, बरेली, देवीपाटन, अयोध्या, सुल्तानपुर, हरदुआगंज, पारीछा, ओबरा, पिपरी और अनपरा में विरोध सभा हुई ।
आज सन्तकबीर नगर में निजिकरण के विरोध सभा में इं0 राजेश कुमार, इं0 मनोज कुमार, इं0 लक्ष्मण मिश्र, इं0 मुकेश गुप्ता, इं0 के0एन0 शुक्ल, इं0 मनोज कुमार, इं0 भानु प्रताप, श्री राधेश्याम, श्री गुलाब यादव, श्री मिथिलेश शाह श्री धीरेंद्र यादव, सुनील प्रजापति, नारायण चन्द्र चौरसिया, हिफजुर्रहमान अंसारी, संजय यादव, आशीष कुमार,दिलीप सिंह, राघवेन्द्र, राजकुमार (संविदा कर्मी), लालचन्द यादव, दिनेश चन्द्र, विवेक पासवान, महेन्द्र जायसवाल, श्रवण प्रजापति,मनोज कुमार, विजय कुमार, दुर्गेश राय, लालचंद यादव, अभिषेक मणि त्रिपाठी, निखिल श्रीवास्तव, विभव रंजन श्रीवास्तव, प्रदुम्न कुमार, संतोष कुमार, योगेन्द्र चौहान, श्रवण कुमार प्रजापति, रीतेश, श्रीराम, संतोष कसौधन, प्रिन्स गुप्ता, विरेन्द्र मौर्या, मनीष मिश्रा, रंजन कुमार, दिलिप मौर्या आदि सहित 100 लोग सम्मिलित रहे ।
(इं0 मुकेश गुप्ता)
संयोजक
सन्तकबीर नगर