संतकबीरनगर
यातायात जागरुकता बढ़ाने हेतु यातायात पुलिस द्वारा रिफ्लेक्टर लगा कर लोगों को किया गया जागरुक



प्रभारी यातायात परमहंस द्वारा खलीलाबाद शहर क्षेत्र में लोगों को यातायात जागरुकता के नियमों के बारें में जागरुक करते हुए भारी वाहन, ट्रैक्टर ट्राली पर रिफ्लेक्टर लगाया गया तथा नाबालिग बच्चो को वाहन न चलाने, तीन सवारी न बैठने, बिना नम्बर प्लेट लगी वाहन न चलाने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, वाहन को ओवर स्पीड़ से न चलाने के बारे में बताया गया तथा अपने परिवार वालों एवं रिश्तेदारों तथा आसपास के लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग करने हेतु प्रेरित करने की भी अपील की गयी ।